HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Buddha Purnima 2023 : आज मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Buddha Purnima 2023 : आज मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के ही दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस विशेष अवसर बौद्ध भिशु पूरे विधि विधान से भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Buddha Purnima 2023 : सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के ही दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस विशेष अवसर बौद्ध भिशु पूरे विधि विधान से भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाते है। आज यानि 05 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा 2023 है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिरों और बौद्ध मठों में पूजा और ध्यान आदि का कार्यक्रम आयोजित होता है। आज के दिन एक बर्तन में पानी और फूल भरकर बुद्ध के समक्ष रखा जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये समाग्री , संकट दूर हो जाते हैं

श्रद्धालु इस दिन शहद, मोमबत्ती, फल और फूल अर्पित करते हैं। कई देशों में मुक्ति के भाव को प्रकट करने के लिए श्रद्धालु पिंजरे में कैद चिड़िया, जानवरों और कीड़े-मकौड़ों को आजाद भी करते हैं।  बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) के दिन दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया आकर बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

बता दें कि इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। आज के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा। ज्योतिषीय गणना के आधार पर 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। आज के दिन कई ग्रहों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी देखने को मिलेगा।

आज के दिन पूरे दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2023 :  इस दिन से शुरू हो रहा छठ पूजा का त्योहार , जानें नहाय-खाय पूजा का शुभ मुहूर्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...