1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये समाग्री , संकट दूर हो जाते हैं

Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये समाग्री , संकट दूर हो जाते हैं

हनुमान जयंती के शुभ दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तु सिंदूर अर्पित करने से भगवान बहुत प्रसन्न होते है। इस दिन बजरंगबली की विशेष कृपा पाने के लिए संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करना काफी फलदायक साबित होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती के शुभ दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तु सिंदूर अर्पित करने से भगवान बहुत प्रसन्न होते है। इस दिन बजरंगबली की विशेष कृपा पाने के लिए संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करना काफी फलदायक साबित होगा। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इसका श्रद्धाभाव से पाठ करते हैं उसके जीवन के कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जयंती पर यदि हम उन्हें पांच खास चींजे चढ़ाते हैं, तो वो प्रसन्न होकर सभी बाधाओं का हरण कर लेते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 
चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
हनुमान पूजा का समय (सुबह) – सुबह 09.03 – दोपहर 01.58
पूजा का समय (रात) – रात 08.14 – रात 09.35

हनुमान जयंती पर हनुमान को हमें लाल लंगोटी जरूर चढ़ानी चाहिए। यह हनुमान जी का प्रिय वस्त्र है। ऐसी मान्यता है कि लाल लंगोटी अर्पण करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

रोग से मिलेगी मुक्ति
इसके अलावा उन्हें लकड़ी का खड़ाऊ भी अर्पित करना चाहिए। खड़ाऊ उन्हें बेहद प्रिय है। खड़ाऊ अर्पित करने से रोग-पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

जनेऊ से दूर होगा संकट
इसके अलावा उन्हें वस्त्र के तौर पर जनेऊ भी अर्पित करना चाहिए। इसे भी ब्रह्म सामग्री कहते हैं। यदि जनेऊ में सिंदूर लगाकर आप हनुमान जी को अर्पित करते हैं, तो आपके संकट दूर होते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

जरूर लगाएं ये भोग
इसके अलावा यदि आप हनुमान जी को नियमित रूप से लड्डू, तुलसी की माला और फल का भोग लगाते हैं, तो ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन की सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...