1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के लेटेस्ट फोटो ने यूजर्स को किया कंफ्यूज, क्रिकेटर के फैंस बोले-मांग में किसके नाम का है सिंदूर?

चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के लेटेस्ट फोटो ने यूजर्स को किया कंफ्यूज, क्रिकेटर के फैंस बोले-मांग में किसके नाम का है सिंदूर?

Dhanashree Verma Trolled : टीम इंडिया के क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ और इंफ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)  अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यूजर्स को खुद से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Dhanashree Verma Trolled : टीम इंडिया के क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ और इंफ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)  अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यूजर्स को खुद से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। इस बीच धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)  को फिर से ट्रोल किया जा रहा है? आइए जानते हैं…

पढ़ें :- इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में, H1N1 टेस्ट निकला पॉजिटिव, हुए आइसोलेट, बेंगलुरु शो कैंसिल

पढ़ें :- कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करने की थी उम्मीद

क्यों ट्रोल हो रही धनश्री वर्मा?

दरअसल, धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)   ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धनश्री वर्मा साड़ी में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि विटेंज वाइब, मॉर्डन मूड। धनश्री के इस पोस्ट में उन्होंने एक सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी है। साथ ही उनकी मांग में सिंदूर (Sindoor) और गले में मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। धनश्री का सिंदूर और मंगलसूत्र लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और इसलिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

जानें ट्रोलर्स क्या बोले?

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)   के इस पोस्ट में उनके नए लुक को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि किसके नाम का सिंदूर (Sindoor)  है? दूसरे यूजर ने लिखा कि चहल से तलाक हो गया है, तो माथे पर सिंदूर किसके नाम का है? तीसरे यूजर ने कहा कि सिंदूर? चौथे यूजर ने कहा कि समझ नहीं आया, सिंदूर किसके लिए है? एक और यूजर ने लिखा कि सिंदूर दिख रहा है, लेकिन दूल्हा कहां है? एक और यूजर ने कहा कि फिर से शादी कर रही हो?

एक अन्य यूजर ने लिखा कि सिंदूर (Sindoor)  किसके लिए है? एक ने कहा कि अब सिंदूर (Sindoor)  किसके लिए लगाती हो? एक और यूजर ने लिखा कि अरे सिंदूर किसके लिए है? एक ने कहा कि इसने शादी भी कर ली। एक और ने कहा कि मांग किसके लिए भरी है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)   के लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद किए हैं। गौरतलब है कि धनश्री वर्मा और यूजी चहल का तलाक हो चुका है। चहल से अलग होने के बाद ही धनश्री की ये फोटोज सामने आई हैं। हालांकि, हो सकता है कि ये किसी प्रोजेक्ट की फोटोज हो। धनश्री ने इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है।

पढ़ें :- Neeraj Chopra :  नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...