HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, BJP की सरबजीत कौर बनी मेयर

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, BJP की सरबजीत कौर बनी मेयर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं थीं। लेकिन मेयर के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा है। भाजपा (BJP) की सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की अंजू कत्याल (Anju Katyal) को हराकर चंडीगढ़ की मेयर सीट पर कब्जा कर लिया है। मेयर चुनाव के लिए कुल 28 वोट पड़े हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर विशेष योग में तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

भाजपा (BJP) ने 14 वोट हासिल करके अपना परचम लहरा दिया है। वहीं, आम आदमी की मेयर प्रत्याशी अंजू कत्याल (Anju Katyal) को 13 वोट हासिल हुए, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, शनिवार की सुबह 11 बजे पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच गए थे। इसके बाद मेयर चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 35 वोट डाले जाने थे, लेकिन सिर्फ 28 ही वोट डाले गए। इसमें आप के 14, भाजपा के 13 पार्षदों के साथ ही भाजपा सांसद किरण खरे ने वोट डाला। मतगणना के बाद भाजपा की सरबजीत कौर को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया गया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का एक वोट इनवैलिड होने के कारण मेयर पद जीतने का दावा और दांव फेल हो गया। वहीं, भाजपा की मयेर बनने के बाद वहां पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

पढ़ें :- Patanjali Misleading Ads : पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC में सुनवाई शुरू, हलफनामा दाखिल करने का मिला समय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...