1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. NASA ने अपने एक्स हैंडल पर चंद्रयान-3 के लैंडर की शेयर तस्वीर की, लिखा-वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम

NASA ने अपने एक्स हैंडल पर चंद्रयान-3 के लैंडर की शेयर तस्वीर की, लिखा-वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम

Chandrayaan-3 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (Lunar Reconnaissance Orbiter- LRO) ने हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर खींची है। उन्होंने ये तस्वीर अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan-3 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (Lunar Reconnaissance Orbiter- LRO) ने हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर खींची है। उन्होंने ये तस्वीर अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर की है। यह तस्वीर चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग के ठीक चार दिन बाद 27 अगस्त को एलआरओ (LRO) द्वारा ली गई थी। भारत का ऐतिहासिक तीसरा चंद्रयान मिशन 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक लैंड हुआ था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

पढ़ें :- ISRO अंतरिक्ष में फिर इतिहास रचेगा भारत, NASA ने दिया बड़ा ऑफर

अंतरिक्ष एजेंसी ने (NASA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X-पूर्व में ट्वीटर) पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘एलआरओ (LRO) अंतरिक्ष यान ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO) का चंद्रयान-3, 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर सफल लैंड किया था। नासा के ऑर्बिटर से लगे कैमरे ने चार दिन बाद विक्रम लैंडर का एक तिरछा फोटो 42-डिग्री स्लू कोण (42-degree slew angle) पर लिया था, जिसे उसने नीचे (चांद की जमीन को) छुआ था।

नासा ने आगे लिखा था, ‘वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम (Rocket Plume Interacting) के महीन दानें वाले रेगोलिथ (मिट्टी) (Fine-Grained Regolith Soil) के साथ संपर्क के कारण उत्पन्न हुआ था। 23 अगस्त को, भारत का चंद्रयान -3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था, यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...