1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Scam Alert : फ्लाइट टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, एक गलती हो जाएंगे शिकार

Scam Alert : फ्लाइट टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, एक गलती हो जाएंगे शिकार

कई लोग ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन ही फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं। कई बार यह बहुत महंगा पड़ जाता है, हालांकि कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कई लोग ऑफर्स के चक्कर में ऑनलाइन ही फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं। कई बार यह बहुत महंगा पड़ जाता है, हालांकि कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

सस्ते टिकट का झांसा

कई बार स्कैमर्स ऐसा ऑफर दिखाते हैं कि वे उसके जाल में फंस जाते हैं। इस तरह के ऑफर में दावा किया जाता है कि यह डील बहुत ही कम समय के लिए है। जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोग फटाफट टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और स्कैम के शिकार हो जाते हैं।

कम-से-कम जानकारी

इस तरह की प्रमोशन देने वाली साइट पर कॉन्टेक्ट करने और कस्टमर केयर की जानकारी अधूरी रहती है। इस तरह की साइट पर हेल्फ डेस्क के नाम पर कुछ नहीं होता है। जब भी किसी साइट से टिकट की बुकिंग करें तो हेल्प सेंटर और कस्टमर सपोर्ट की जानकारी पहले चेक करें। बेहतर होगा कि सीधे एयरलाइंस की साइट से ही टिकट बुक करें।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

वेबसाइट की सिक्योरिटी चेक करें

जिस भी साइट पर पेमेंट करें उस साइट के यूआरएल में https जरूर चेक करें। यदि उसमें https नहीं है तो इसका मतलब यह है कि वह साइट पेमेंट करने के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसी वेबसाइट पर पेमेंट करना खतरे से खाली नहीं है।

नियम व शर्तों की जानकारी

किसी भी साइट पर बुकिंग करने से पहले उसकी नियम व शर्तों के बारे में पहले जानकारी हासिल करें। उसकी रिफंड पॉलिसी और कैंसिलेशन प्रोसेस व चार्ज को चेक करें।

पेमेंट मोड

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

जब भी पेमेंट करें तो पेमेंट ऑप्शन को जरूर चेक करें कि साइट पर पेमेंट कौन-कौन से मोड से स्वीकार किए जा रहे हैं। यदि किसी साइट पर क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का ऑप्शन आ रहा है तो सतर्क हो जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...