HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chandrayaan 3 Launch: इतिहास रचने निकला चंद्रयान-3, PM मोदी ने कहा-यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण

Chandrayaan 3 Launch: इतिहास रचने निकला चंद्रयान-3, PM मोदी ने कहा-यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग हो गई है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग हो गई है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। इसरो की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अपने चंद्रमा मॉड्यूल द्वारा सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करके और घूमकर अंतरिक्ष एजेंसी नई सीमाओं को पार करेगी।

पढ़ें :- विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बहुत बड़ी भूमिका, हमारी सरकार इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए चौतरफा कर रही है काम : पीएम मोदी

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 23 या 24 अगस्त तक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने की संभावना है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

पढ़ें :- अमेरिका में EVM की विश्वसनीयता पर उठे सवाल: रणदीप सुरजेवाला बोले-चुनाव आयोग और पीएम मोदी दें देश को जवाब

पीएम मोदी ने कही ये बातें
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।’

मनसुख मंडाविया ने दी बधाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा कि, गर्व का क्षण, भारत को बधाई! चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को बधाई। ये विशेष क्षण हमेशा याद रखे जाएंगे! हर भारतीय को आज बेहद गर्व है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...