1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण मार्च के आखिरी हफ्ते से होगा शुरू

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण मार्च के आखिरी हफ्ते से होगा शुरू

Chardham Yatra 2024 : बदरीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद (Tourism Development Council) मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chardham Yatra 2024 : बदरीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद (Tourism Development Council) मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) शुरू कर देगा।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

बदरीनाथ (Badrinath) के कपाट 12 मई और केदारनाथ धाम  (Kedarnath Dham)के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास (Tourism Development) की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण (Offline Registration)  का ट्रायल करना है।

अच्छे आदमी, पर राजनीतिक यात्रा में सीखी ये बात

अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री मंदिर समिति (Yamunotri Temple Committee) की ओर से कपाट खोलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण (Online Registration) की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration)  और अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप (Rishikesh Transit Camp) और अन्य स्थानों पर पंजीकरण शुरू हो सकेगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एडिशनल डायरेक्टर, वाईएस गंगवार (Additional Director of Uttarakhand Tourism Development Council, YS Gangwar) ने कहा कि अभी तक गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री मंदिर समिति (Yamunotri Temple Committee)  की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण (Offline Registration) शुरू हो सकेगा।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...