HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chhatrapal Singh Gangwar jeevan Parichay : छत्रपाल ने बहेड़ी खिलाया कमल, तो योगी ने दिया मंत्री पद

Chhatrapal Singh Gangwar jeevan Parichay : छत्रपाल ने बहेड़ी खिलाया कमल, तो योगी ने दिया मंत्री पद

Chhatrapal Singh Gangwar jeevan Parichay : यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में बहेड़ी उत्तर प्रदेश विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 118 है। 2017 के चुनाव में भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार  (Chhatrapal Singh Gangwar) ने 108846 वोट हासिल कर बसपा (BSP) के नसीम अहमद (Naseem Ahmed) को 42837 वोट से हराकर दूसरी बार विधायक चुने गए। छत्रपाल सिंह गंगवार  (Chhatrapal Singh Gangwar)  बीजेपी (BJP)  के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chhatrapal Singh Gangwar jeevan Parichay : यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में बहेड़ी उत्तर प्रदेश विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 118 है। 2017 के चुनाव में भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार  (Chhatrapal Singh Gangwar) ने 108846 वोट हासिल कर बसपा (BSP) के नसीम अहमद (Naseem Ahmed) को 42837 वोट से हराकर दूसरी बार विधायक चुने गए। बहेड़ी से विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार को योगीसरकार में राजस्व राज्य मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

 

छत्रपाल सिंह गंगवार  (Chhatrapal Singh Gangwar)  बीजेपी (BJP)  के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इनका राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। साल 2002 में बीजेपी (BJP) ने उनको पहली बार टिकट दिया था, लेकिन उस समय वह चुनाव हार गए थे। 2007 के विधानसभा चुनाव (2007 Assembly Elections) में वह पहली बार विधायक बने थे।

शिक्षा और जीवन शैली

मूल रूप से बरेली के दनखोड़ा ग्राम में जन्मे छत्रपाल सिंह को लम्बे वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने बरेली के रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से वर्ष 1977 में बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 1979 में बरेली की इसी यूनिवर्सिटी से परास्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

ये है पूरा सफरनामा

नाम – छत्रपाल सिंह गंगवार
निर्वाचन क्षेत्र – 118, बहेड़ी विधानसभा सीट
जिला – बरेली
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- रामलाल
जन्‍म तिथि- 20 जनवरी, 1956
जन्‍म स्थान- दमखोदा (बरेली)
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (कुर्मी)
शिक्षा- स्नातकोत्तर, बीएड
विवाह तिथि- 27 जनवरी, 1995
पत्‍नी का नाम- स्व. रंजना सिंह
सन्तान- दो पुत्रियां
व्‍यवसाय- कृषि, अध्यापन (प्रधानाचार्य)
मुख्यावास : ग्राम व पोस्ट-दमखोदा, जनपद-बरेली, नगरपालिका परिसर, बहेड़ी, जनपद- बरेली

राजनीतिक योगदान
2007-2012 15वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
2008-2009 सदस्य, प्राक्कलन समिति
2009-2011 सदस्य, याचिका समिति
मार्च, 2017 17वीं विधान सभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...