1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Goa Election Results 2022: गोवा में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, CM प्रमोद सावंत आगे

Goa Election Results 2022: गोवा में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, CM प्रमोद सावंत आगे

गोवा विधानसभा चुनाव के सभी 40 सीटों पर रुझान आ गए हैं। यहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19, कांग्रेस 14, टीएमसी 5 पर आगे चल रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Goa Election Results 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव के सभी 40 सीटों पर रुझान आ गए हैं। यहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19, कांग्रेस 14, टीएमसी 5 पर आगे चल रही है। गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझान में प्रमोद सावंत पिछड़ रहे थे लेकिन अब आगे चल रहे है।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

हालांकि सूबे में भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। इस बार यहां चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई और दलों ने भी अपना पूरा जोर लगाया है। गोवा में वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राने वलपोई सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी देविका राने पोयम सीट से आगे चल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...