HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत से  जनहानि पर  शोक व्यक्त किया,अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित कराएं 

सीएम योगी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत से  जनहानि पर  शोक व्यक्त किया,अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित कराएं 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में अतिवृष्टि से 13, आकाशीय विद्युत से 04 तथा डूबने से 02 जनहानि हुई हैं। इनमें अतिवृष्टि से जनपद हरदोई में 03, जनपद बाराबंकी तथा कन्नौज में 02-02 तथा जनपद अमेठी, कानपुर नगर, उन्नाव, सम्भल, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर में 01-01 जनहानि हुई है। आकाशीय विद्युत से जनपद प्रतापगढ़ में 02 तथा जनपद बाराबंकी व जालौन में 01-01 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद देवरिया व हरदोई में 01-01 जनहानि हुई है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...