1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand: ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

Uttarakhand: ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने मां का हालचाल जाना। आधा घंटा हालचाल पूछने के बाद डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने मां का हालचाल जाना। आधा घंटा हालचाल पूछने के बाद डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सीएम ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का से मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

पढ़ें :- मालदा में न्यायिक अफसरों को बंधक बनाने पर ममता ने फोड़ा EC पर ठीकरा, बोलीं- यहां ‘सुपर राष्ट्रपति शासन’, प्रशासन मेरे हाथ में नहीं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...