1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी; पार्टी ने इन पर जताया भरोसा

Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी; पार्टी ने इन पर जताया भरोसा

Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी की इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। इसी के साथ कांग्रेस अब तक हरियाणा विधानसभा के 90 सीटों में से 86 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। आइये जानते हैं कि कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में किन उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने अम्बाला कैंट विधानसभा सीट से परिमल परी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से पार्टी ने सचिन कुंडू पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने नरवाना (एससी) विधानसभा सीट से सतबीर डबलैन को टिकट दिया है। वहीं, रानिया विधानसभा सीट से पार्टी ने सर्व मित्र कंबोज को मैदान में उतारा। पार्टी ने पूर्व विधायक और राबर्ट वाड्रा के करीबी ललित नागर का टिकट काटकर वरिष्ठ नेता यशपाल नागर के बेटे रोहित नागर को तिगांव विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।

पढ़ें :- LPG संकट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...