1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है…मध्य प्रदेश में बोले अमित शाह

कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है…मध्य प्रदेश में बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, महाकाल लोक बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदार धाम और मां विंध्यवासिनी के तीर्थ क्षेत्र बनाएं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया, कश्मीर में मां शारदा पीठ की फिर से पुनः प्रतिष्ठा की और नए संसद भवन में सेंगोल लगाकर भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: केंद्रीय गृह एवं सहकारित मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस बार मध्य प्रदेश 3 दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी 3 दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, महाकाल लोक बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदार धाम और मां विंध्यवासिनी के तीर्थ क्षेत्र बनाएं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया, कश्मीर में मां शारदा पीठ की फिर से पुनः प्रतिष्ठा की और नए संसद भवन में सेंगोल लगाकर भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया।

उन्होंने कहा, एक ओर मोदी जी देश भर के सभी सांस्कृतिक स्थानों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस राजा भोज के नाम पर चलने वाली मेट्रो का विरोध करती है, सागर में संत रविदास के मंदिर का विरोध करती है और तो और मां नर्मदा के जयकारे से भी उन्हें तकलीफ है। उन्होंने कहा, कमलनाथ जी को कांग्रेस ने यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी जी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते।

अमित शाह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में 3 परिवार है-कमलनाथ जी का, बंटाधार दिग्विजय जी का और तीसरा है राहुल और सोनिया गांधी का गांधी परिवार। हमारे यहां कहा जाता है कि तीन तिगाडा, काम बिगाड़ा। यहां आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ जी का चलता है और गलती होने पर चांटा दिग्विजय सिंह को लगा देते हैं। ये कपड़ा फाड़ राजनीति मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

साथ ही कहा कि, कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी हैं। ये इतने साल सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी भी किसी ट्राइबल को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी जी ने उड़ीसा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बनाकर, देश भर के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...