1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-सस्ते चीनी आयात बढ़ने से लाखों छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गए

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-सस्ते चीनी आयात बढ़ने से लाखों छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गए

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 90 मिनट से भी कम समय में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी जो 20 फरवरी 1987 को भारत का पूर्ण राज्य बना था। प्रधानमंत्री का 19 जून 2020 को कहा था “न कोई हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है।‘‘

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रामेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, चीन हमें लद्दाख और अरुणाचल में लाल आंख दिखा रहा है। साथ ही कहा, सस्ते चीनी आयात बढ़ते जा रहे हैं और लाखों छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं, जो 90 प्रतिशत रोज़गार के अवसर पैदा करते थे।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 90 मिनट से भी कम समय में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी जो 20 फरवरी 1987 को भारत का पूर्ण राज्य बना था। प्रधानमंत्री का 19 जून 2020 को कहा था “न कोई हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है।‘‘ उनका वह बयान न सिर्फ़ हमारे 20 शहीद जवानों का अपमान था बल्कि उस क्लीन चिट के कारण चीन हमें लद्दाख और अरुणाचल में लाल आंख दिखा रहा है। चीन के साथ होने बातचीत में भी भारत की स्थिति कमज़ोर हुई है।

इसके साथ ही लिखा कि, प्रधानमंत्री गर्व से कहते हैं कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ 18 बार मिले हैं। लेकिन इसका असर क्या हुआ? सस्ते चीनी आयात बढ़ते जा रहे हैं और लाखों छोटे उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं, जो 90 प्रतिशत रोज़गार के अवसर पैदा करते थे। हर आधे घंटे में एक बेरोज़गार युवा आत्महत्या कर रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि, कांग्रेस ने अरुणाचल के लोगों के लिए देश के संविधान में अनुच्छेद 371एच जोड़ा था, जिसमें अरुणाचल के लिए विशेष प्रावधान हैं। केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही अरुणाचल और पूरे भारत में धार्मिक, भाषीय और जातीय विविधताओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास कर रही है।

 

पढ़ें :- शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...