HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी महामारी में भी कर रहे हैं राजनीति ,विपक्ष में है संवेदनशीलता की भारी कमी : संबित पात्रा

राहुल गांधी महामारी में भी कर रहे हैं राजनीति ,विपक्ष में है संवेदनशीलता की भारी कमी : संबित पात्रा

राज्यसभा में केंद्र सरकार ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राज्यसभा में बीते मंगलवार को केंद्र सरकार ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। केंद्र के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि किसी भी राज्य ने नहीं कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया सामने आया है। राहुल गांधी इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। संबित पात्रा ने शिवसेना नेता संजय राउत पर भी तंज कसा है। पात्रा ने कहा कि संजय राउत झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत समेत अन्य नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। संबित पात्रा ने कहा कि चाहे महामारी, चाहे वैक्सीन का विषय हो हर विषय में झूठ बोलना, हर विषय में भ्रम फैलाना और हर विषय में लोगों को बरगलाना है। उन्होंने कहा कि ये राहुल गांधी जी ने एक ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए किया है। राज्यों से आई रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह बात कही थी। केंद्र डेटा जनरेट नहीं करता है। राज्यों के आंकड़ों के आधार पर सरकार ने सदन में यह बात कही। विपक्ष बेवजह इस मामले पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...