1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Elections 2025 : कांग्रेस सत्ता में आई तो 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट बिजली फ्री

Delhi Elections 2025 : कांग्रेस सत्ता में आई तो 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट बिजली फ्री

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो दिल्ली के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो दिल्ली के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

शिक्षित बेरोजगार युवाओं से भी किया ये वादा

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी। कांग्रेस ने छह जनवरी को अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, जिसमें सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया। पार्टी ने आठ जनवरी को अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया। पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया. दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, हमने वो सभी पूरा करने की कोशिश की है। इसी तरह हमने दिल्ली की जनता से भी जो वादे किए हैं, वो पूरा कर दिखाएंगे। तेलंगाना राज्य में किसानों का कर्ज बहुत बड़ा मुद्दा रहा, लेकिन हमने एक साल के अंदर 25 लाख से ज्यादा किसानों का 21,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। आजादी के बाद किसी राज्य सरकार ने इतनी बड़ी कर्जमाफी नहीं की, लेकिन हमने अपना वादा निभाया। तेलंगाना में हमने 1 साल में 55,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं । तेलंगाना में महिलाओं को फ्री बस की सुविधा है। लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है । 200 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है हमने तेलंगाना में करके दिखाया है, इसलिए मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है।

पढ़ें :- The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाइए। हम अपने वादे निभाकर दिखाएंगे। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि शीला दीक्षित जी ने 15 साल में दिल्ली में विकास करके दिखाया है। मोदी-केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों का काम सिर्फ झूठ बोलना है। दिल्ली की जनता ने मोदी और केजरीवाल को कई मौके दिए, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया। अगर दिल्ली के हालात सुधारने हैं तो बदलाव लाइए और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाइए। कांग्रेस ने तेलंगाना में वादा निभाया है, दिल्ली में भी निभाएंगे।

 देवेंद्र यादव ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रेरणा लेते हुए हम ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के तहत दिल्ली के घर-घर तक गए

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रेरणा लेते हुए हम ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के तहत दिल्ली के घर-घर तक गए। हमने लोगों से बात की, उनकी समस्याएं सुनीं, जिसका नतीजा हमारी गारंटियां हैं। जिन्हें हम सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में लागू कर देंगे। दिल्ली वासियों के लिए हमारी गारंटी।हम महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर और राशन किट भी फ्री देंगे। इस राशन किट में 2 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती मिलेगी। इसके अलावा, हम फ्री बिजली योजना के तहत 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। इन गारंटियों के तहत हम दिल्ली के लोगों को राहत देंगे, ताकि वे महंगाई की चिंता से दूर रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...