1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Elections 2025: धोबी समाज के लिए केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा-बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू करेंगे

Delhi Elections 2025: धोबी समाज के लिए केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा-बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू करेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल लगातार बड़े एलान कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने धोबी समाज के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर धोबी समाज के लोगों को बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल लगातार बड़े एलान कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने धोबी समाज के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर धोबी समाज के लोगों को बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने धोबी समाज को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। इस बोर्ड में धोबी समाज अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकेंगे। पूरी दिल्ली में प्रेस थड़े को नियमित किया जाएगा और धोबियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।

उन्होंने आगे कहा, धोबी समाज के लोगों से बिजली और पानी का चार्ज Commercial नहीं बल्कि घरेलू लिया जाएगा। धोबी समाज के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा और युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी।

वहीं, इससे पहले उन्होंने बीजेपी के सकंल्प पत्र पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि, इन्होंने अपने संकल्प पत्र में साफ़-साफ़ लिखा है कि ये मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे। ये नहीं चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को फ्री में इलाज मिल सके।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...