1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर ड्रग्स तस्करी का आरोप, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर ड्रग्स तस्करी का आरोप, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Congress MLA Sukhpal Singh Khaira Arrested: पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। खैरा को पंजाब पुलिस ने गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, पंजाब पुलिस की ओर से कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress MLA Sukhpal Singh Khaira Arrested: पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। खैरा को पंजाब पुलिस ने गुरुवार को चंडीगढ़ में उनके सेक्टर 5 स्थित घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि, पंजाब पुलिस की ओर से कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

पढ़ें :- पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

दरअसल, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Congress MLA Sukhpal Singh Khaira) को गिरफ्तार करने जब पंजाब पुलिस पहुंची तो उस वक्त खैरा फेसबुक पर लाइव हुए। इस दौरान कांग्रेस विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो रही है। फेसबुक लाइव वीडियो में डीएसपी अचरू राम शर्मा के द्वारा खैरा को यह कहते हुए सुना और देखा जा रहा है कि एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है। आपके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के सबूत मिले हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के साथ चली बहस के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जलालाबाद ले गई। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की निंदा की है।

पढ़ें :- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर कसा शिकंजा, 81 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...