HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस पार्टी का मतलब है-लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकना…मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष ने जमकर ​साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी का मतलब है-लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकना…मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष ने जमकर ​साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि, 20 साल पहले मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी और आज यह बीमारू राज्य नहीं अग्रणी राज्य में खड़ा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं-बच्चों की स्थिति में, किसानों की स्थिति में और शिक्षा में आज मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में खड़ा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ​भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार मध्य प्रदेश के बड़वाह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि, यहां आप लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आप सभी ने भाजपा को विजयी बनाने के लिए तय कर लिया है।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि, 20 साल पहले मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी और आज यह बीमारू राज्य नहीं अग्रणी राज्य में खड़ा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं-बच्चों की स्थिति में, किसानों की स्थिति में और शिक्षा में आज मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में खड़ा है।

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां और जब-जब आई है, वहां-वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार… ये सारे कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा, वहां अकर्मण्यता रहेगी, वहां अत्याचार होगा और जहां भाजपा सरकार रहेगी वहां विकास होगा।

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी का मतलब है-लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकना, परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देना। भाजपा का मतलब है-विकास, तरक्की, लोगों को उनका अधिकार दिलाना। गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...