1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AI समिट के दौरान भारत मंडपम में प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार

AI समिट के दौरान भारत मंडपम में प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली में AI समिट के बीच भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में AI समिट के बीच भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई प्रदर्शन से जुड़े प्रकरण में की गई है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजय कुमार विमल और राजा गुर्जर के रूप में हुई है।

पढ़ें :- एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में उदयभानु चिब को मिली जमानत, रविवार को आ सकते है जेल से बाहर

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामलें में दिल्ली पुलिस का कहना है कि, एआई समिट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देशी विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी शर्ट पहन रखी थी।

वहीं, विरोध के दौरान रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। पु

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...