HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 10 साल की उम्र में UP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास कर रचा इतिहास

10 साल की उम्र में UP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास कर रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार नोएडा के अयान ने कमाल कर दिया है। केवल दस साल की उम्र में उसने 10 वीं की परीक्षा पास कर ली। इस छात्र का नाम अयान बताया जा रहा है जो ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Board 10th Exam In 10 Years: उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार नोएडा के अयान ने कमाल कर दिया है। केवल दस साल की उम्र में उसने 10 वीं की परीक्षा पास कर ली। इस छात्र  का नाम अयान बताया जा रहा है जो ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है।

पढ़ें :- Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

महज दस साल की उम्र में अयान ने यूपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा पास कर ली है। इतना ही नहीं अयान के अंक भी अच्छे हैं। उन्होंने यूपी बोर्ड दसवीं का एग्जाम 76.67 परसेंट अंकों के साथ पास किया है। सभी विषयों में आयान ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

बताया जा रहा है कि अयान, ग्रेटर नोएडा दादरी में रहते हैं। उनके पिता मनोज गुप्त चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और माता जी सविता गुप्ता ने उन्हें पढ़ाई में मदद की। जहां भी अयान को कुछ डाउट होता था उनकी माता जी मदद करती थी और समस्या खत्म कर देती थी। अयान के माता-पिता ने कहा कि कोविड के समय अयान अपनी किताबों से बोर हो गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...