1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद से सगाई होने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से हटाया गया, शादी पड़ी महंगी

सपा सांसद से सगाई होने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से हटाया गया, शादी पड़ी महंगी

सपा सांसद से सगाई होने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से हटा दिया गया है। खिलाड़ी रिंकू सिंह को सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी तैय करना महंगी पड़ गई है। सपा सांसद प्रिया सरोज से क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय होने पर आयोग ने कठोर कार्रवाई करते हुए रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया।

By Sudha 
Updated Date

एटा। सपा सांसद से सगाई होने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से हटा दिया गया है। खिलाड़ी रिंकू सिंह को सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी तैय करना महंगी पड़ गई है। सपा सांसद प्रिया सरोज से क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय होने पर आयोग ने कठोर कार्रवाई करते हुए रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया। इस फैसले को आयोग ने जिला प्रशासन से पहले ही बता दिया था कि स्वीप अभियान से संबंधित रिंकू सिंह के जहां भी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स लगे हों उन्हें तुरन्त हटा दिया जाए। इस फैसले का कारण भी आयोग ने बता ​दिया है कि रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से क्यो हटाया गया हैं। आयोग ने बताया की रिंकू की सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से होने का मुख्य कारण राजनीतिक लाभ भी हो सकता है। इस लिये रिंकू सिंह को मतदाता अभियान से हटाने का फैसला लिया गया है।

पढ़ें :- राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष परिवाद, 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ने के आरोप

आप को बताते चले कि एटा के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई खिलाड़ी रिंकू सिंह से जून के महीने में हुई ​थी तब से क्रिकेटर​ रिंकू चर्चा के विषय बन गये हैं। बातादें कि सरोज प्रिया को रिंकू के साथ कई मैचों में देखा गया है। उत्तर प्रदेश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मिले आदेशों के तुरन्त बाद सभी उप जिलाधिकारी तथा निर्वाचन से जुड़े अधिकारी व स्वीप टीम को आदेश दिया गया कि मतदाता जागरूकता संबंधी चीजें जैसे पोस्टर वीडियो तथा अन्य सभी स्थान जैसे वेबसाइट हटा दिया जाये। वहीं जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि आयोग और शासन से पत्र मिलने पर ही खिलाड़ी रिंकू सिंह की मतदाता अभियान से Connected पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स सारी चीजें हटा दी जायें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...