HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dahi Ke Totke : जीवन में समृद्धि लाने के लिए अपनाएं दही का टोटका, इनका दान  शुभ माना गया है

Dahi Ke Totke : जीवन में समृद्धि लाने के लिए अपनाएं दही का टोटका, इनका दान  शुभ माना गया है

जीवन में सुख और ऐश्वर्य का भोग करने के लिए मन की शांति की आवश्यकता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न होने की वजह से जीवन के सुख शांति में बाधा उत्पन्न होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dahi Ke Totke :  जीवन में सुख और ऐश्वर्य का भोग करने के लिए मन की शांति की आवश्यकता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न होने की वजह से जीवन के सुख शांति में बाधा उत्पन्न होती है। ज्योतिष ग्रंथों में टोटके के कुछ खास उपाय बताया गया है। इन उपायों को करने से जीवन में बाधाओं से मुक्ति मिलती है। कुंडली में कमजोर शुक्र जातक को विभिन्न प्रकार के कष्ट से पीड़ित करता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दही और पनीर खाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा मजबूत होती है। ऐसा होने से जीवन में समृद्धि आने की मान्यता है। दही और पनीर खाने के अलावा इनका दान करने को भी शुभ माना गया है। शुक्र ग्रह को बलवान बनाने के लिए दही के टोकटे अचूक होते है। आइये जानते है दही के आसान टोटके के बारे  में ।

पढ़ें :- आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025: मेष, कुंभ और वृश्चिक राशि के लोगो के लिए आज है बेहद शुभ दिन, आर्थिक लाभ के संकेत

दही स्नान होंगे ये फायदे

1.दही स्नान करने से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलेगी और जातक के कष्ट कम होते जाएंगे।

2.शुक्र की कमजोरी से त्वचा रोग भी होते हैं, लेकिन दही से ये रोग दूर होंगे और शुष्क त्वचा मुलायम बनेगी।

3.धन-संपत्ति प्राप्ति और धन हानि से बचने के लिए  दही में इत्र डालकर नहाने नहाना चाहिए।

पढ़ें :- आज का राशिफल 01 अप्रैल 2025: कुंभ राशि वाले लोगो के मां चंद्रघंटा की कृपा से आज खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

4.शुक्र की कमजोरी से गुप्तांग रोग भी होते हैं। ऐसे में दही खाना और लगाना दोनों ही बहुत कारगर होता है।

5.दही स्नान करने से जातक को पत्नी सुख और वैभव प्राप्त करता है।

6.शनिवार को लाल किताब में बताए गए दही के ये उपाय जरूर करें, बहुत फायदा मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...