HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. December 2023 Holidays: आज से शुरू हुआ साल 2023 का आखिरी महीना, जानिए दिसंबर में स्कूल और ऑफिस कितने दिन रहेंगे बंद

December 2023 Holidays: आज से शुरू हुआ साल 2023 का आखिरी महीना, जानिए दिसंबर में स्कूल और ऑफिस कितने दिन रहेंगे बंद

December 2023 Holidays: आज से साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में जहां कॉरपोरेट कर्मचारी अपनी सालभर की बची हुई छुट्टियों का इस्तेमाल करने की सोच रहे होंगे। वहीं, बच्चे इस महीने में पड़ने वाले त्योहारों की छुट्टियों और विंटर वेकेशन (Holidays and Winter Vacation) के लिए उत्साहित होंगे। ऐसे में हम आपको दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे बताने वाले हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

December 2023 Holidays: आज से साल 2023 का आखिरी महीना यानी दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में जहां कॉरपोरेट कर्मचारी अपनी सालभर की बची हुई छुट्टियों का इस्तेमाल करने की सोच रहे होंगे। वहीं, बच्चे इस महीने में पड़ने वाले त्योहारों की छुट्टियों और विंटर वेकेशन (Holidays and Winter Vacation) के लिए उत्साहित होंगे। ऐसे में हम आपको दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे बताने वाले हैं।

पढ़ें :- छात्रों को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही है योगी सरकार

दिसंबर 2023 में क्रिसमस (Christmas) एक बड़ा त्योहार पड़ता है, जिसमें लगभग सभी स्कूलों और ऑफिस में छुट्टियां मिलती है। इसके अलावा कई कंपनियां और स्कूल क्रिसमस से लेकर नए साल तक बंद रहते हैं। वहीं, सर्दियों के महीने में ज्यादा ठंड पड़ने पर ज्यादातर राज्यों में इसी महीने में विंटर वेकेशन भी रहती है। इस बार दिसंबर में 5 शनिवार और 5 रविवार पड़ेंगे। और ज्यादातर स्कूलों में अब शनिवार-रविवार, दोनों दिनों की छुट्टी होती है। कुछ स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार या आखिरी शनिवार को छुट्टी दी जाती है। ऐसे में 10 दिनों की फिक्स छुट्टियां तो मिल ही रही हैं।

दिसंबर 2023 लॉन्ग वीकेंड लिस्ट

इस बार दिसंबर में क्रिसमस ईव 24 दिसंबर 2023 रविवार को है यानी अगले दिन सोमवार को क्रिसमस पर छुट्टी रहेगी। वहीं, ज्यादातर स्कूल और ऑफिस शनिवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे यह 3 दिन घूमने-फिरने के लिए जाया जा सकता है। इसके अलावा न्यू ईयर्स ईव 31 दिसंबर 2023 भी रविवार को है और अगले दिन सोमवार को 1 जनवरी 2024 होगा। इस दिन भी बड़ी संख्या में स्कूल व ऑफिस बंद रहेंगे। इस हफ्ते में भी 30 दिसंबर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक का प्लान बनाया जा सकता है।

दिसंबर 2023 में स्कूलों की छुट्टियां

पढ़ें :- Southern Railway Recruitment: दक्षिण रेलवे ने इस पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

20 दिसंबर 2023: महर्षि वाल्मीकि जयंती – (इसमें सभी स्कूलों में नहीं रहती छुट्टी)
24 दिसंबर 2023: क्रिसमस ईव (Christmas Eve)
25 दिसंबर 2023: क्रिसमस (Christmas)
31 दिसंबर 2023: न्यू ईयर्स ईव (New Year’s Eve)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...