HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कोरोना संक्रमण को हराने के बाद पहली बार साथ दिखे दीपिका और रणवीर

कोरोना संक्रमण को हराने के बाद पहली बार साथ दिखे दीपिका और रणवीर

बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसमें मई महीने की शुरूआत में दीपिका पादुकोण के भी संक्रमण के चपेट में आने की खबर आई थी। एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु स्थित घर गई थीं, जिसके बाद उनके पिता प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसमें मई महीने की शुरूआत में दीपिका पादुकोण के भी संक्रमण के चपेट में आने की खबर आई थी। एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु स्थित घर गई थीं, जिसके बाद उनके पिता प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

हालांकि, दीपिका और रणवीर दोनों ने ही इस पर कोई बात नहीं की थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि​ दीपिका ने अब कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। हाल में ही वो पति के साथ दिखाई दी हैं। मीडिया के सामने दोनों हाथों में हाथ लिए नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अप्रैल महीने में बेंगलुरु के लिए निकले थे। जहां वो अपने पेरेंट्स और बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंची थीं। वहीं, हाल ही में दीपिका मुंबई वापस लौट आई हैं और उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए।

दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी। वहीं पैपराजी के सामने ये कपल हाथ पकड़े नजर आया।

 

पढ़ें :- Lara Dutta ने बॉलीवुड में असमान वेतन को लेकर की खुलकर बात, कहा- दसवां हिस्सा मिलता है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...