HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD Standing Committee Election: आप और भाजपा के पार्षदों के बीच हाथपाई, एक दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप

Delhi MCD Standing Committee Election: आप और भाजपा के पार्षदों के बीच हाथपाई, एक दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली नगर निगम अखाड़ा बनता जा रहा है। स्टेडिंग कमेटी चुनाव की वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षादों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इसकी वीडियो में भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मेयर ने जैसे ही रिजल्ट एनाउंस करना शुरू किया भाजपा के पार्षद उनकी तरफ तेजी से बढ़े और मारपीट शुरू कर दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi MCD Standing Committee Election: दिल्ली नगर निगम अखाड़ा बनता जा रहा है। स्टेडिंग कमेटी चुनाव की वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षादों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इसकी वीडियो में भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मेयर ने जैसे ही रिजल्ट एनाउंस करना शुरू किया भाजपा के पार्षद उनकी तरफ तेजी से बढ़े और मारपीट शुरू कर दिए।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

इस दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच मेयर को वहां से निकाला गया। बता दें कि, दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जबरदस्त लात घूंसे चल गए। दोनों पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दोनों पार्टियों की तरफ से वीडियो भी जारी किया गया है।

इनवैलिड वोट को लेकर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि, काउंटिंग के दौरान एक वोट को इनवैलिड बताया गया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा ने इनवैलिड वोट को काउंट करने की मांग की। मेयर ने कहा ऐसा नहीं किया जा सकता।

भाजपा ने लगाया ये गंभीर आरोप
एमसीडी सदन में हुई मारपीट को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई है। दिल्ली में अराजकता का माहौल है। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...