1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चुनाव आयोग से मिला आश्वासन, प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे : अखिलेश यादव

चुनाव आयोग से मिला आश्वासन, प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly by-election) के लिए हो रही वोटिंग के बीच कहा कि यूपी में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है। वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly by-election) के लिए हो रही वोटिंग के बीच कहा कि यूपी में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है। वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

चुनाव आयोग (Election Commission) भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहां उपस्थिति चुनाव आयोग (Election Commission)  के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद।

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए

प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे।
बेख़ौफ़ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...