1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro Video Viral : म्यूजिक के शौकीन हैं तो आप ये वीडियो जरूर देखें, ‘सांसों की माला’ गीत को अब इस लड़के ने गिटार की धुन पर गाया

Delhi Metro Video Viral : म्यूजिक के शौकीन हैं तो आप ये वीडियो जरूर देखें, ‘सांसों की माला’ गीत को अब इस लड़के ने गिटार की धुन पर गाया

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अब एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मेट्रो के अंदर एक और वीडियो वायरल है। अगर आप म्यूजिक के शौकिन हैं तो यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए। वायरल वीडियो में मेट्रो में सफर कर रहे कुछ लड़के मशहूर गायक नुसरत फतह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) का एक बेहद ही चर्चित गीत 'सांसों की माला' (Sanson Ki Mala) गा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अब एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मेट्रो के अंदर एक और वीडियो वायरल है। अगर आप म्यूजिक के शौकिन हैं तो यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए। वायरल वीडियो में मेट्रो में सफर कर रहे कुछ लड़के मशहूर गायक नुसरत फतह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) का एक बेहद ही चर्चित गीत ‘सांसों की माला’ (Sanson Ki Mala) गा रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें गिटार की धुन को भी सुना जा सकता है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। नुसरत फतह अली खान के गाए गीत को अपनी आवाज दे रहे लड़के का यह अंदाज कई लोगों को पसंद आ रहा है। लड़के की करिश्माई आवाज सुनकर मेट्रो में कई लोग मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

पढ़ें :- Video: देवरिया पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मेट्रो की सीट पर बैठा एक लड़का मशहूर गायक के इस गीत को बड़ी ही बेहतरीन अंदाज में गा रहा है। उस वक्त मेट्रो में कई और लोग भी सफर करते नजर आ रहे हैं। कई यात्री लड़के के इस गाने को सुनते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 30 जून को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसपर लोग कड़ी प्रतिक्रियाएं देते हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का मेट्रो के अंदर मास्टरबेट करता नजर आ रहा है। इसके अलावा एक कपल मेट्रो के अंदर लिप लॉक करता भी नजर आया था। इसके अलावा अभी हाल ही में एक शख्स दिल्ली मेट्रो के अंदर भीख मांगता नजर आया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...