1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi News: दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढहने से फंसे 7 मजदूर, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत ढहने से फंसे 7 मजदूर, रेस्क्यू जारी

​दक्षिणी दिल्ली में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद चार मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन मजदूरों का रेस्क्यू जारी है। दमकल कर्मियों और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा अन्य लोगों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ​दक्षिणी दिल्ली में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद चार मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन मजदूरों का रेस्क्यू जारी है। दमकल कर्मियों और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा अन्य लोगों को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार को एक मकान के ढहने से 7 मजदूर फंस गए थे। बताया जा रहा है कि जो मकान गिरा है उसकी मरम्मत का काम चल रहा था।

तभी ये मकान भरभरा कर ढह गया। इमारत के अंदर फंसे मजदूरों की पहचान बिहार के अररिया निवासी नसीम (36), गुलफराज (25), बिलाल (22), अरमान (23) और असलम (21) के रूप में हुई है। बाकी दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...