HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather Update: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Weather Update: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को आज तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बेठक बुलाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर—भारत के कई राज्यों में इन दिनों आफत की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर अब दिल्ली में भी दिखने लगा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को आज तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बेठक बुलाई है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

दिल्ली प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने यमुना से सटे निचले ​इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। यमुना में जलस्तर के बढ़ने के बाद आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां घरों में अभी कई फीट पानी भरा हुआ है। वही, मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में दिल्ली में यमुना का जलस्तर और ऊपर जा सकता है।

यमुना में बढ़ रहे जलस्तर पर सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट
सीएम केजरीवाल ने यमुना के जलस्तर में आए रिकॉर्ड बढ़ोतीर के बाद एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय जल आयोग ने आज रात तक यमुना में जलस्तर के 207.72 मीटर तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है। ये दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह है कि यमुना का स्तर और न बढ़े।

 

पढ़ें :- जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है...सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...