Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Designer Outfit: 13 सितंबर को अंटीलिया में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान राधिका ने भगवान गणेश के स्वागत में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। हालांकि, उनके डांस के साथ-साथ उनके खास आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

पढ़ें :- Nana Patekar Death : पीएम मोदी और सीएम योगी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

राधिका इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम क्रिएशन में नजर आईं। उन्होंने रिच ज्वेल पिंक रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी का बारीक काम किया गया था। खास बात यह थी कि इस आउटफिट को सामान्य साड़ी की तरह नहीं, बल्कि डांस परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

डांस के लिए खास अंदाज में तैयार हुआ आउटफिट

रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा ने पारंपरिक कांजीवरम साड़ी को स्कर्ट जैसे फॉर्म में डिजाइन किया, ताकि भरतनाट्यम के दौरान राधिका के मूवमेंट आसानी से हो सकें। प्लीट्स और डिजाइन को भी इस तरह तैयार किया गया कि डांस के दौरान आउटफिट की खूबसूरती और ज्यादा उभरकर सामने आए।

राधिका ने इस लुक को रॉयल ज्वेलरी, सिंपल मेकअप और सादे हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। उनका पूरा लुक पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का मिश्रण नजर आया।

पढ़ें :- चला गया किसानों का मसीहा, जब नाना पाटेकर ने किसान परिवारों के लिए छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की कार...

कितनी है राधिका की साड़ी की कीमत?

अब सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि आखिर इस खास साड़ी की कीमत कितनी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है। यह बाजार में मिलने वाली सामान्य कांजीवरम साड़ी नहीं, बल्कि राधिका की परफॉर्मेंस के लिए तैयार की गई कस्टम क्रिएशन है।

हाथ से बुने सिल्क, गोल्डन जरी, खास प्लीटिंग और हैंड एम्ब्रॉयडरी जैसे कामों के कारण इसकी कीमत सामान्य कांजीवरम साड़ियों से काफी अलग हो सकती है। फिलहाल इसकी सटीक कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Advertisement