1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक की खबर ने बढ़ाई टेंशन? जानें डॉक्टर ने क्या दी सलाह

कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक की खबर ने बढ़ाई टेंशन? जानें डॉक्टर ने क्या दी सलाह

स्ट्राजेनेका कंपनी की (Covishield Vaccine ) से साइड इफेक्ट्स की खबर ने कई लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में कई लोगों ने इस कंपनी की वैक्सीन लगवा रखी है। कंपनी ने कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में माना है कि उनकी वैक्सीन रेयर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो कि थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। स्ट्राजेनेका कंपनी की (Covishield Vaccine ) से साइड इफेक्ट्स की खबर ने कई लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में कई लोगों ने इस कंपनी की वैक्सीन लगवा रखी है। कंपनी ने कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में माना है कि उनकी वैक्सीन रेयर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो कि थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) है।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

इसमें ब्लड क्लॉट जमने के साथ प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा होने पर इंसान में ब्रेन स्ट्रोक और कार्डिएक अरेस्ट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपको भी डर है कि अब क्या करना चाहिए तो यहां जानें डॉक्टर का कहना है?

जम सकता है थक्का

कोविशील्ड और वेक्सेरिया (Vaxzevria) से खून का थक्का जमने की समस्या हो सकती है। यह बात वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भी मान ली है। सोशल मीडिया पर न्यूरो ऐंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास कुमार ने एक पोस्ट किया है, जिसमें इस खबर से परेशान होने वालों को राहत मिल सकती है। डॉक्टर विकास ने इस खबर का विश्लेषण करके लिख कुछ पॉइंट्स लिखे हैं।

बहुत ज्यादा घबराएं नहीं साइड इफेक्ट होने की संभावना वैक्सीन लगाने की कुछ दिनों के अंदर ज्यादा होती है और समय बीतने के साथ यह कम होती चली जाती है इससे रेयर साइड इफेक्ट में रखा गया है। इसका मतलब है कि वैक्सीन लगवाने वाले हर शख्स को ये समस्या हो जरूरी नहीं है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

डॉक्टर विकास ने हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ टिप्स दिए हैं जैसे

1.संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हों। प्रोसेस्ड और ट्रांस फैट्स से दूरी बनाना ही फायदेमंद है।

2. नमक का प्रयोग कम करें।

3.जरूरत से ज्यादा वजन या मोटापा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। हेल्दी वजन बनाए

4.रोजाना एक्सरसाइज करें(30-40 मिनट पर डे )

पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत

5.स्मोकिंग से बचें।

6.तनाव को मैनेज करें।

7.नियमित (High BP, Cholesterol ) चेक-अप करवाएं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...