1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Cholesterol Problem: लहसुन और गुड़ की यह चीज शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को करेगी दूर

Cholesterol Problem: लहसुन और गुड़ की यह चीज शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को करेगी दूर

खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल एक वैक्स जैसा पदार्थ होता है जो शरीर की हर कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर की कई गतिविधियों में इसकी अहम भूमिका होती है। यह दो तरीको से शरीर में बनता है एक खान पान और दूसरा लिवर की वजह से।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Cholesterol Problem: खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल एक वैक्स जैसा पदार्थ होता है जो शरीर की हर कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर की कई गतिविधियों में इसकी अहम भूमिका होती है। यह दो तरीको से शरीर में बनता है एक खान पान और दूसरा लिवर की वजह से।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

कोलेस्ट्रॉल गुड और बैड दोनो होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल खून में से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को आर्टरी में जमने नहीं देता और इसे लिवर तक पहुंचाता है। फिर इसे शरीर से बाहर करने का काम करता है। यह ऐसे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलता है जिसकी जरुरत शरीर को नहीं होती है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल आर्टरी में प्लाक जमा देता है और आर्टरी को संकुचित करदेता है। जिसकी वजह से दिल में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और जिससे स्ट्रोक या दिल से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर व्यक्ति को थकान लगती है और दिल पर दबाव व सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आते है। आज हम आपको लहसुन और गुड़ की एक ऐसी चटनी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है।

इसे खाने से शरीर की नसों में सालों से जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।साथ ही खून को गाढ़ा होने से रोकती है औऱ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखता है। इसके लिए लहसुन की दो कलियां, पुराना गुड़, स्वाद अनुसार लाल मिर्च और काला नमक नमक की जरुरत होगी। इसे बनाने के लिए लहसुन गुड को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें अब स्वाद अनुसार लाल मिर्च और काला नमक मिला लें और इसका सेवन करें।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...