1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मल्किार्जुन खड़ेगे के बनेंगे प्रस्तावक

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मल्किार्जुन खड़ेगे के बनेंगे प्रस्तावक

माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से हो सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और आज यानी 30 सितंबर को आखिरी दिन है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर कई दावेदार सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का भी नाम सामने आया लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद की रेस से खुद को अलग बता दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वो मल्किार्जुन खड़ेग के प्रस्तावक बनेंगे। साथ ही कहा कि पूरे जीवन मैंने कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। मैं खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सोच भी नहीं सकता हूं।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

बता दें कि, इससे पहले उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़ेग और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। वहीं अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी खड़गे से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। गहलोत ने कहा कि मैं उनका (मल्लिकार्जुन खड़गे) प्रस्तावक बन गया हूं। खड़गे के चुनाव लड़ने का निर्णय स्वागत योग्य है, वो बेहद अनुभवी नेता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो हुआ वो मेरे व्यवहार के खिलाफ था।

अब तक की तस्वीरों के मुताबिक, माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में खड़गे का मुकाबला शशि थरूर से हो सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और आज यानी 30 सितंबर को आखिरी दिन है। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

 

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...