1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अतीक और संजीव जीवा की गई हत्या

मैनपुरी में डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से अतीक और संजीव जीवा की गई हत्या

यूपी (UP) के मैनपुरी जिले में रविवार को मेधावियों को सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने यूपी (UP) की भाजपा सरकार को घेरा। लखनऊ कोर्ट में संजीव की हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। यूपी (UP) के मैनपुरी जिले में रविवार को मेधावियों को सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने यूपी (UP) की भाजपा सरकार को घेरा। लखनऊ कोर्ट में संजीव की हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

पढ़ें :- UP Board Exam Date 2024 : यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

मेधावियों लैपटॉप देकर किया सम्मानित

संसदीय क्षेत्र पहुंची डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड 12वीं के मेधावियों उनके घर जाकर लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने मेधावियों के माता-पिता से बात करके उन्हें उनके बच्चे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 जनता की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं सरकार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सांसद अतीक अहमद (Former MP Atiq Ahmed) और संजीव जीवा (Sanjeev Jeeva)की हत्याएं शासन और प्रशासन की मिलीभगत से की गई हैं। कहा प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। सरकार जनता की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर जवाब देगी।

पढ़ें :- UP Board इण्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होगी संपन्न, 10 वीं व 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 13 जनवरी से

हर संभव मदद का भरोसा दिया

उन्होंने दिल्ली में आंदोलन पर बैठे पहलवानों की मांगों का समर्थन किया। कहा कि पहलवानों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। जिले के छह लोंगों को आर्थिक मदद के रूप में चेक भी प्रदान किए। लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...