1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2022 : दिवाली पर्व की सफाई में इन बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Diwali 2022 : दिवाली पर्व की सफाई में इन बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

सनातन धर्म मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार,मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से जीवन में धन वैभव का भंडार भरा रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2022 : सनातन धर्म मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार,मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से जीवन में धन वैभव का भंडार भरा रहता है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है।मां लक्ष्मी के इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों की विशेष साफ सफाई करते है। इसके पीछे मान्यता है मां लक्ष्मी के आगमन लिए लो घर साफ सुथरा करते है। इस वर्ष 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली  मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 53 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है।  माना जाता है कि दिवाली पर सफाई के दौरान कुछ चीजों को फेंकना नहीं चाहिए।आइए जानते हैं कि दिवाली पर घर की सफाई  करते वक्त किन चीजों को नहीं फेंका जाता है।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

पुराने सिक्के
दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने के दौरान पुराने सिक्कों को नहीं फेंकना चाहिए इस दिन पुराने सिक्कों को फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

मोर पंख
वास्तु शास्त्र में मोर पंख को शुभता का प्रतीक माना गया है। घर की साफ सफाई में मोर पंख को घर के बाहर नहीं करना चाहिए।

 झाड़ू
शास्त्रों और पुराणों में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी के माना गया है।दिवाली के दिन झाड़ू को फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...