HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Care of woolen and warm clothes: भूलकर भी ऊनी और गर्म कपड़ों को इस तरह न धुलें, इन ट्रिक को फॉलो करके चलेंगे सालों साल

Care of woolen and warm clothes: भूलकर भी ऊनी और गर्म कपड़ों को इस तरह न धुलें, इन ट्रिक को फॉलो करके चलेंगे सालों साल

ऊनी कपड़े बेहद नाजुक होते है इसलिए इनको रखने और धोने का तरीका आम कपड़ों से काफी अलग होता है। गर्म कपड़ों को सुरक्षित रखने के लिए जरुरी है कि उनसे नमी को दूर रखा जाए। साथ ही धोने, सुखाने और प्रेस करने का भी तरीका अलग होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Care of woolen and warm clothes: सर्दियों की शुरुआत बस होने को है। ऐसे में कई घरों में सर्दी से बचने की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जैसे गर्म कपड़ों को निकाल कर धुलना और गर्म रजाई और कंबल आदि को धूप दिखाना। कई लोगो को गर्म कपड़ों की देखभाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिसके चलते बहुत कम समय में ही गर्म कपड़ों में से धागे, रोएं आदि निकलने लगते है साथ ही रंग भी फीका हो जाता है।

पढ़ें :- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश ने मजा किया किरकिरा; अभी तक शुरू नहीं हो पाया खेल
Care of woolen and warm clothes

Image Source Google

ऊनी कपड़े बेहद नाजुक होते है इसलिए इनको रखने और धोने का तरीका आम कपड़ों से काफी अलग होता है। गर्म कपड़ों को सुरक्षित रखने के लिए जरुरी है कि उनसे नमी को दूर रखा जाए। साथ ही धोने, सुखाने और प्रेस करने का भी तरीका अलग होता है। अगर आप ऊनी और गर्म कपड़ों को सही ढंग से रखेंगे तो यह कई साल तक चलेंगे।

Care of woolen and warm clothes

Image Source Google

  • ऊनी कपड़ों को सूखी जगह पर रखें। इन्हें सूखी और बंद जगह पर रखें।
  • ऊनी कपड़ों को धुलने के लिए हमेशा लिक्विड डिटरर्जेंट का यूज करें। इसमें सॉफ्ट केमिकल होते है जो ऊनी कपड़ों के लिए सूटेबल होते है। इसके अलावा ऊनी और गर्म
  • कपड़ों को मुलायम ब्रश से ही साफ करना चाहिए। वाशिंग मशीन में भी ऊनी और गर्म कपड़ों को नहीं धोना चाहिए।
  • गर्म और ऊनी कपड़ों को समय समय पर धूप दिखाते रहे। नमी के कारण ऊनी कपड़ों में फंगस लग सकते है।
  • गर्म और ऊनी कपड़े बहुत मुलायम होते है। इसलिए इन्हें गलती से भी गर्म पानी में न धुले।
  • ऊनी और गर्म कपड़ों को आयरन करने के लिए स्टीम आयन का यूज करें। अगर स्टीम आयन नहीं है तो ऊनी और सूती कपड़ों के ऊपर सूती कपड़ा रखकर प्रेस करें।
  • ऊनी कपड़े रखने वाले बक्से में नीचे न्यूजपेपर बिछाकर उसके ऊपर नीम की पत्तियां रखकर । ऊनी और गर्म कपड़े रखें।

पढ़ें :- How to make protein powder: इम्युनिटी बढ़ाएगा और दिनभर शरीर को रखेगा एक्टिव, घर में ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...