HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ. डोनाल्ड एचआर डिसूजा ने बताया कि पास्का पर्व प्रभु ख्रीस्त के जी उठने का है, जानें पर्व की पूजन ​विधि

डॉ. डोनाल्ड एचआर डिसूजा ने बताया कि पास्का पर्व प्रभु ख्रीस्त के जी उठने का है, जानें पर्व की पूजन ​विधि

कैथोलिक सूबा लखनऊ के चांसलर व प्रवक्ता  रेब फादर डॉक्टर  डोनाल्ड एचआर डिसूजा ने बताया कि पास्का पर्व की शुभकामना दी। कहा कि पास्का पर्व प्रभु ख्रीस्त के जी उठने का है। यह ख्रीस्तीय जीवन के लिए सबसे बडी सच्चाई है। प्रभु यीशु जी नहीं उठते तो हमारा विश्वास व्यर्थ है। इस तरह से उन्होंने पाप और मृत्यु पर विजयी पाई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कैथोलिक सूबा लखनऊ के चांसलर व प्रवक्ता  रेब फादर डॉक्टर  डोनाल्ड एचआर डिसूजा ने बताया कि पास्का पर्व की शुभकामना दी। कहा कि पास्का पर्व प्रभु ख्रीस्त के जी उठने का है। यह ख्रीस्तीय जीवन के लिए सबसे बडी सच्चाई है। प्रभु यीशु जी नहीं उठते तो हमारा विश्वास व्यर्थ है। इस तरह से उन्होंने पाप और मृत्यु पर विजयी पाई।

पढ़ें :- एके शर्मा को 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बोलकर बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से किया स्वागत, तो ऊर्जा मंत्री भी सांसद का गुणगान करने से नहीं चूके

 

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति पाप और मृत्यु से छुटकारा पा सकता है। ताकि सर्वत्र न्याय, शांति, भाईचारा का सम्राज्य स्थापित हो सके। अपने पास्का संदेश में उन्होंने कहा है येशु इस संसार को पार कर पिता के पास चले गए। यदि ख्रीस्त जीवित नहीं होते तो हम न उन्हें जानते और न ही उनके विषय में सुनते। शिष्यों का सोच था पवित्र शुक्रवार को उनके दर्द भरी मृत्यु के साथ ही सब कुछ समाप्त हो गया। उस स्थिति में यह सुनना डरिए नहीं येशु जी उठे हैं और वे यहां नहीं है। विश्वास के परे था। प्रभु येशु के जी उठने का सबसे मजबूत और उत्तम प्रमाण है ख्रीस्तीय जीवन का अस्तित्व आप, मैं और कलीसिया की उपस्थिति। प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है। पुनर्जीवित येशु सभी के पारिवारिक एवं कलीसियाई जीवन को सुदृढ़ करें, नई शक्ति और कृपादानों से भर दें।

 

पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने देश मे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई-पंकज चौधरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...