Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. सेहत और खूबसूरती के लिए पियें जापान की ये वाली चाय, नहीं होगें बीमार, हमेशा चमकेगी आपकी त्वचा

सेहत और खूबसूरती के लिए पियें जापान की ये वाली चाय, नहीं होगें बीमार, हमेशा चमकेगी आपकी त्वचा

By Sudha 
Updated Date

दोस्तों इस समय बाजार में जापान की ये चाय खूब बिक रही है। वहीं भारत देश में लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है, क्योंकि ये चाय हेल्दी होती है, और सेहत को दुरुस्त रखती है। बतातें चले कि इस चाय में तमाम एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभदायक हैं। इस चाय का नाम है माचा चाय यह जापान मेड टी है। अब भारत में भी बहुत चलन में है। इस चाय को कॉफी की तरह बनाया जाता है।
इसको बनाना बिल्कुल आसान है।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

माचा चाय बनाने की विद्यि
माचा चाय बनाना बिल्कुल आसान है इसे बनाने के लिए आपको आधा छोटा चम्मच माचा पाउडर और एक कप गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले माचा पाउडर को कप या कटोरी में छान लें जिससे गांठें न रहें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी एड करें। अब इसे चम्मच की मदद से फेंटे। ऐसे फेंटने से इसमें झाग बन जाएगा। जब झाग बन जाए तो ये तैयार है, अब आप इसे पी सकते हैं।

दूध वाली माचा चाय बनाने की विद्यि
वहीं अगर आप दूध वाली माचा चाय लाइक करते है तो इसके लिए पहले थोड़े से माचा पाउडर को गर्म पानी में घोलें और चाय को तब तक फेटे जब तक उसमें झाग न निकल आये। इसके बाद गर्म दूध को भी फेटकर उसमें झाग बना लें। अब एक कप में माचा टी डालें और फिर उसके बाद दूध डालें। यह लीजियें आपकी माचा चाय तैयार है। अब इसे किसी भी करारी चीजों खाने में शामिल करें और चाय के साथ खायें मजा आ जायेगा।

 

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
Advertisement