बदलते जमाने के साथ लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी एक्टिव हो रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरीके के टिप्स आजमाते हैं । लेकिन आयुर्वेद में एक बेहद आसान और असरदार उपाय बताया गया है- सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी का सेवन। यह न सिर्फ आपकी सेहत को भीतर से मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे दिन के लिए शरीर और मन दोनों को ऊर्जा से भर देता है।
पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
घी में प्राकृतिक रूप से ब्यूट्रिक एसिड पाया जाता है, जो कि पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है और पेट की सूजन या जलन को कम करता है। अगर आप खाली पर घी का सेवन कर रहे हैं तो पाचन क्रिया बेहतर और कब्ज और गैस दूर रहती हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
घी का सेवन करने से हमारी आंतों की लाइनिंग यानी भीतरी परत को पोषण मिलता है। यह परत अगर कमजोर हो जाए तो पेट में दर्द, गैस या अपच जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। घी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस परत को ठीक करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान
डायबिटीज वालों के लिए भी गुणकारी
अगर आप मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो खाली पेट घी लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और अचानक से आने वाले ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है।
मूड को बनाता है बेहतर
घी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में सेरोटोनिन जैसे खुश रहने वाले हार्मोन के स्तर को बढ़ाते हैं। इसलिए सुबह घी खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है।
पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा