1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, इन पांच राज्यों में इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, इन पांच राज्यों में इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

ECI Press Conference : भारत चुनाव आयोग आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान होना है। इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनकी तैयारियों में राजनीतिक दल पहले से ही जुटे हुए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

ECI Press Conference : भारत चुनाव आयोग आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान होना है। इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनकी तैयारियों में राजनीतिक दल पहले से ही जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग आज, रविवार को शाम 4:00 बजे विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। जिसमें चुनाव वाले राज्यों में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “…अगर घोषणा होने वाली है तो यह अच्छी बात है। तारीखों की घोषणा होने के बाद, हम IPL का पूरा कार्यक्रम जारी कर पाएंगे।”

किस राज्य में कितनी सीटें और किसकी सरकार

1- पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा है। यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सरकार है।

2- तमिलनाडु में 234 सीटों वाली विधानसभा है। यहां पर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की सरकार है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

3- केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा है। यहां पर CPI(M) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन हैं।

4- असम में 126 सीटों वाली विधानसभा है। यहां पर भाजपा की सरकार है और हिमंता बिस्वा सरमा सीएम हैं।

5- पुडुचेरी में 30 सीटों वाली विधानसभा है। यहां एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) और भाजपा के गठबंधन की सरकार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...