1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं... मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए ED, CBI और IT रेड कर रही है। PM मोदी और BJP के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस डर जाए और उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएं। लेकिन कितने भी मोदी और शाह आ जाएं… मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतने वाली है।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में BJP पिछले 19 साल से सत्ता में है, लेकिन फिर भी इस राज्य का विकास नहीं कर पाई। जब आप एक राज्य के हालात ठीक नहीं कर पाए, तो देश के हालात क्या ठीक करेंगे? वहीं मोदी जी करीब 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वे कांग्रेस को कोसने के अलावा और कोई काम नहीं करते।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। इस यात्रा में वे महिलाओं- बच्चों, गरीबों-युवाओं, किसानों-मजदूरों समेत हर वर्ग के लोगों से मिले। ये काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है और हमने करके दिखाया है। साथ ही कहा, PM मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में आए करीब 10 साल ही हुए हैं। उसके पहले देश में जो फैक्ट्रियां, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बने हैं… वह कांग्रेस ने ही बनवाए हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...