1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी: मल्लिकार्जुन खरगे बोले-हम एजेंसियों के दुरपयोग के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की छापेमारी: मल्लिकार्जुन खरगे बोले-हम एजेंसियों के दुरपयोग के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईडी की इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आते ही ED, CBI, IT आदि भाजपा के असली 'पन्ना प्रमुख' बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चला अपना आख़िरी दांव! ED ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को एजेंसी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईडी की इस कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आते ही ED, CBI, IT आदि भाजपा के असली ‘पन्ना प्रमुख’ बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चला अपना आख़िरी दांव! ED ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरपयोग के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, जनता भाजपा को क़रारा जवाब देगी।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है। भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...