HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Encounter : कुलगाम और अनंतनाग मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी

Encounter : कुलगाम और अनंतनाग मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी

दक्षिण कश्मीर जिला कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं, जिला अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र के हंगलगुंड में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर जिला कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं, जिला अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र के हंगलगुंड में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इससे पहले बुधवार को अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के बादशाही बाग के पास सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी तैनात थी। इस दौरान आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। हमले की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...