उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात दबंगई का मामला सामने आया है। कार सवार तीन युवकों ने टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़ दिए और विरोध करने पर कर्मचारियों को धमकाया। जानकारी के अनुसार...
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात दबंगई का मामला सामने आया है। कार सवार तीन युवकों ने टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़ दिए और विरोध करने पर कर्मचारियों को धमकाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी—संजय सिंह, गौरव यादव और दीप कुमार—तेज रफ्तार कार से बार-बार अलग-अलग लेन में घुसते रहे और बिना टोल चुकाए निकलने के लिए सभी बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिए। जब टोल कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी।
उत्तर प्रदेश –
जिला इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा के सभी बैरियर तोड़ डाले। टोल नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था। 3 आरोपी संजय सिंह, गौरव यादव, दीपू सिंह गिरफ्तार हुए। कोर्ट जाते वक्त तीनों लंगड़ाते हुए दिखे। pic.twitter.com/PFHxUdlT9Z— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 2, 2026
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
ग्वालियर-बरेली हाईवे पर स्थित इस टोल प्लाजा की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एक लेन से बैरियर तोड़कर निकलते हैं और फिर वापस आकर दूसरी लेन में घुस जाते हैं। टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व वाहन नंबर के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी मसनई और नगला ध्याकल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।