HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एक्सपोजर विजिट: आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू हुए किसान, खेती की नई-नई विधाओं से कराया गया रूबरू

एक्सपोजर विजिट: आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू हुए किसान, खेती की नई-नई विधाओं से कराया गया रूबरू

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना के तत्वावधान में खेती की आधुनिक और नई तकनीकें सीखने किसान व महिलाओं का एक दल कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचा। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे किसानों को खेती की नई-नई विधाओं से रूबरू कराया गया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना के तत्वावधान में खेती की आधुनिक और नई तकनीकें सीखने किसान व महिलाओं का एक दल कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचा। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे किसानों को खेती की नई-नई विधाओं से रूबरू कराया गया। परियोजना अधिकारी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विभाग की मंशा है कि किसान आधुनिक तकनीकों से खेती करें ताकि उनकी आय बढ़ सके।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी कड़ी में शनिवार को किसानों व महिलाओं का एक दल एक्सपोजर विजिट पर कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा आया है। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्राध्यक्ष डॉ आर.के.आनंद ने कहा कि अगर आधुनिक तकनीकों व फसलों के उन्नत किस्मों के बीजों का प्रयोग किया जाए तो कृषि घाटे का सौदा नहीं हो सकती।

साथ ही जैविक खेती के साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखने से राष्ट्रीय स्तर पर डिमांड बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कृषि को युवा आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण हासिल कर एक बिजनेस का रूप दे सकते हैं। वही वैज्ञानिक-पशु पालन डॉ सुरेंद्र सिंह ने खेती संग पशुपालन पर रोजगार के अवसर पर कई टिप्स दिए व प्रोत्साहित किया। विजिट कार्यक्रम में किसानों ने केंद्र में काला गेंहू व धान,हाइब्रिड सरसों,नैपियर घास,अजोला आदि का अवलोकन किया और तकनीक की जानकारी ली।इस दौरान नई नई चीजें देखकर लोग काफी उत्साहित दिखें।

रिपोर्ट— राम मिश्रा

 

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...