HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun Month 2023 Upay : फाल्गुन माह इस महाउपाय से पूरी होगी हर इच्छा , करना चाहिए राधा-कृष्ण की पूजा

Falgun Month 2023 Upay : फाल्गुन माह इस महाउपाय से पूरी होगी हर इच्छा , करना चाहिए राधा-कृष्ण की पूजा

फाल्गुन का महीना भगवान भोलेनाथ, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना का महीना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Radha-Krishna puja Falgun Month 2023 : फाल्गुन का महीना भगवान भोलेनाथ, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना का महीना है। इस माह में इन देवताओं की पूजा को शुभ माना गया है। इस माह में महाशिवरात्रि, होली, फुलैरा दूज जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ते हैं। इस माह में रंगीन और सुंदर कपड़े का बहुत महत्व है। कहते हैं कि इस माह में रंगीन कपड़े पहनने से व्यक्ति का जीवन भी रंगीन हो जाता है। इस माह में खुशबू आदि का प्रयोग करें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special : अक्षय है अस्तित्व, इस दिन कृषि कार्य का आरंभ किसानों को समृद्धि देता है 

मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह की शुरुआत से ही ये महाउपाय करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह में भगवान श्री कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करें। इसके साथ ही, इस पूरे माह भगवान श्री कृष्ण को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। इस माह कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना चाहिए। ये तीन रूप हैं बालकृष्ण, राधा-कृष्ण और गुरु कृष्ण।  इस उपाय को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होगी। हर अधूरी इच्छा पूरी होती है। इस माह में किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ चीजों का दान जरूर करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...