अच्छी सेहत खुशहाल जिंदगी का संकेत है। रोजाना के खान पान और व्यायाम से तन मन को चुस्त दुरूस्त रखा जा सकता है। हमारी सेहत के लिए आहार में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है और इसमें फाइबर सेहत के लिए सबसे जरूरी है।
Fiber is necessary for the body : अच्छी सेहत खुशहाल जिंदगी का संकेत है। रोजाना के खान पान और व्यायाम से तन मन को चुस्त दुरूस्त रखा जा सकता है। हमारी सेहत के लिए आहार में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है और इसमें फाइबर सेहत के लिए सबसे जरूरी है। कई लोगों को अपने रोज के खाने में पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता है, जिसके कारण वह किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते है। फाइबर हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और आप कैसे सुनिश्चित करें कि आपको यह पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि फाइबर आपके आहार में कैसे शामिल शामिल होगा। फाइबर साबुत अनाज, फल और सब्जियों में पाया जाता है।
पर्याप्त पानी का भी सेवन
फाइबर आपकी आंत को सेहतमंद बनाने का काम करता है। यह आपके मल को भी बढ़ाता है और इसका मतलब है कि यह आपकी कब्ज की परेशानी को दूर करेगा। पर्याप्त पानी का भी सेवन करना होगा, क्योंकि इससे फाइबर अच्छे से काम करता है।
कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है
अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक है तो आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पेट ठीक से काम करें इसके लिए फाइबर बहुत जरूरी है। यह बड़ी आंत के बैक्टीरिया का भोजन है जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। यह आंतों की सूजन को कम करने का काम अच्छे से करता है और कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।
ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट में सफाई करने का काम करता है। इसमें बीटा-ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल को शरीर में अवशोषित होने से रोकने में मदद करता हुआ गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं यह आपके रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का अच्छा माध्यम है।
साबुत अनाज
परिष्कृत अनाज के स्थान पर साबुत गेहूं की रोटी, भूरे चावल, क्विनोआ और अन्य साबुत अनाज का विकल्प चुनें।
खूब फल और सब्जियाँ
अपने दैनिक भोजन में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल करें, विशेष रूप से उन फलों और सब्जियों पर ध्यान दें जिनके छिलके खाने योग्य हों, जैसे सेब, नाशपाती और जामुन।
फलियां
अपने आहार में बीन्स, दाल और चना शामिल करें।
खाने योग्य चीजों के छिलके न छीलें
सेब, नाशपाती और आलू जैसे फलों और सब्जियों के छिलके उतार कर रखें, क्योंकि इनमें बहुमूल्य फाइबर होते हैं।
खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ें
पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा पर ध्यान दें और अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ चुनें।
धीरे-धीरे फाइबर बढ़ाएं
यदि आप अधिक मात्रा में फाइबर खाने के आदी नहीं हैं, तो पाचन संबंधी असुविधा से बचने के लिए धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाएं।