1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Useful tips: दूध पकाते समय उबलकर अक्सर गैस के बर्नर पर गिर जाता है, तो फॉलो करें ये टिप्स

Useful tips: दूध पकाते समय उबलकर अक्सर गैस के बर्नर पर गिर जाता है, तो फॉलो करें ये टिप्स

अधिकतर महिलाओं की समस्या रहती है चाहे कितना भी ध्यान से खड़े होकर दूध पकाओं लेकिन जरा सी नजर हटी नहीं की दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाता है।जिसकी वजह से गैस का बर्नर गंदा हो जाता है। जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके दूध या चाय को उबलने से बचा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर महिलाओं की समस्या रहती है चाहे कितना भी ध्यान से खड़े होकर दूध पकाओं लेकिन जरा सी नजर हटी नहीं की दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाता है।जिसकी वजह से गैस का बर्नर गंदा हो जाता है। जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके दूध या चाय को उबलने से बचा सकते है।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट

जब भी दूध या चाय पकाने के लिए गैस पर रखें तो एक छोटा सा काम जरुर करें। वो छोटा सा काम है बर्तन के ऊपरी किनारों पर थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दें। ऐसा करने से दूध बर्तन से बाहर नहीं गिरेगा। आप दूध या चाय उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी की चम्मच या करछुल भी रख सकते है। इससे झाग को फैलने से रोका जा सकता है। लकड़ी की चम्मच टैंप्रेचर को कंट्रोल करने में मदद करती है। जिससे दूध या चाय उबलकर बाहर नहीं गिरती।

तेज आंच पर दूध और चाय जल्दी उबलकर गिर जाती है। इसलिए दूध या चाय को हमेशा धीमी या मीडियम आंच पर उबालें। इससे उबाल आने की प्रोसेस थोड़ी स्लो रहेगी और उबालने के दौरान दूध बाहर नहीं गिरेगा। साथ ही, बीच-बीच में दूध या चाय को चम्मच से हिलाते भी रहें ताकि दूध जले नहीं।

दूध या चाय उबालते समय उसमें एक छोटा स्टील का चम्मच डाल दें। ये तरीका आंच को पूरी सरफेस पर इक्वली ड्रिस्ट्रिब्यूट करने में कारगर होता है और झाग बनने से रोकता है. जिससे दूध या चाय बर्तन से बाहर नहीं गिरती।

अगर ज्यादा मात्रा में दूध या चाय उबालनी हो, तो हमेशा बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें। छोटे बर्तन में दूध उबलने से झाग जल्दी भर जाता है। जिससे दूध बाहर गिरने का डर बढ़ जाता है। बड़े बर्तन में झाग को फैलने की अधिक जगह मिलती है, जिससे गिरने की संभावना कम हो जाती है।

पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...